Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे राजस्थान के ये 7 जिले, हरियाणा और राजस्थान से भी मिलेगी कनेक्टिविटी, सरकार ने बनाया शानदार प्लान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे राजस्थान के ये 7 जिले, हरियाणा और राजस्थान से भी मिलेगी कनेक्टिविटी, सरकार ने बनाया शानदार प्लान

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे राजस्थान के ये 7 जिले, हरियाणा और राजस्थान से भी मिलेगी कनेक्टिविटी, सरकार ने बनाया शानदार प्लान

Rajasthan road news: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से राजस्थान के 7 जिले जुड़ने वाले हैं। राजस्थान के भरतपुर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ने वाले हैं। इसके लिए लिंक रोड बनाया जाएगा और साल 2027 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस में से मिलेगी कनेक्टिविटी

जयपुर बांदीकुई सिक्स लेन लिंक रोड दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को सीधे जयपुर शहर से जोड़ेंगी। यह 67 किलोमीटर लंबी होगी जिसे 2027 तक पूरी तरह से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस सड़क से जयपुर से दिल्ली ढाई से 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

जालौर झालावाड़ एक्सप्रेसवे

जालौर झालावाड़ एक्सप्रेस वे 402 किलोमीटर लंबा होगा जो की अमृतसर जामनगर कॉरिडोर को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा जिसका काम 2027 तक पूरा हो जाएगा।

पचपदरा बाड़मेर एक्सप्रेसवे

पचपदरा बाड़मेर रिफाइनरी कनेक्टिविटी 2026 में शुरू हुआ है और 2027 तक इस सड़क का काम पूरा हो जाएगा। इसे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलेगी।

राजस्थान के हनुमानगढ़, सीकर, धौलपुर, झुंझुनू और जालौर जैसे 10 मुख्य शहरों में बना रहे बाईपास प्रोजेक्ट 2027 तक पूरे हो जाएंगे। इससे ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी। बीकानेर कोटपूतली इकोनामिक कॉरिडोर सड़क हरियाणा और दिल्ली से राजस्थान को सीधे जोड़ेगी जिसे 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur