Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / बंद होंगे राजस्थान के यह 700 बीएड कॉलेज, लाखो अभ्यर्थियों का भविष्य लगा दांव पर, पढ़े पूरी खबर

बंद होंगे राजस्थान के यह 700 बीएड कॉलेज, लाखो अभ्यर्थियों का भविष्य लगा दांव पर, पढ़े पूरी खबर

Rajasthan News: राजस्थान के कई ऐसे B.Ed कॉलेज है जहां शिक्षा विभाग NEP के अंतर्गत किए गए बदलावो को लागू नहीं किया गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने NEP के अंतर्गत B.Ed कॉलेज के लिए गाइडलाइन जारी किया है। इसमें कॉलेज मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टिट्यूट के तर्ज पर संचालित होगा।

राज्य सरकार के नए अकैडमी कॉलेज को एनओसी नहीं देने के कारण 700 B.Ed कॉलेज पर संकट गहरा गया है। साल 2023 तक एकेडमिक पाठ्यक्रम संचालित नहीं करने पर NCTE के द्वारा B.Ed कॉलेज को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे लगभग 2 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग सकता है।

कॉलेज के मान्यता पर लगाई गई रोक

NEP की गाइडलाइन को देखते हुए B.Ed कॉलेज संचालकों ने उच्च शिक्षा विभाग से सामान्य अकैडमी कॉलेज की एनओसी मांगी है लेकिन विभाग के द्वारा नए कॉलेज खोलने पर रोक लगा दिया गया है। कॉलेज आयुक्तालय ने साल 2022 में निजी महाविद्यालयों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए 2022-23,2023-24 के लिए नवीन निजी महाविद्यालय को मान्यता देने पर रोक लगाई गई थी,जो कि अब तक जारी है।

नई गाइडलाइन जारी होने पर भी भागने इसके लिए अध्ययन और सुझाव के लिए कमेटी का गठन किया है। समय जानकारी के अनुसार कमेटी के तरफ से बीएड कॉलेजों को सामान्य अकैडमी कॉलेज संचालक की एनओसी देने की सिफारिश की गई लेकिन अभी तक यह मामला सुलझ नहीं पाया है। लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur