Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के इन शहरों में दिल्ली जैसे हालात, 400 के पार पंहुचा AQI, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

राजस्थान के इन शहरों में दिल्ली जैसे हालात, 400 के पार पंहुचा AQI, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

Rajasthan Pollution Update: राजस्थान में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है। राज्य के कई जिलों में दिल्ली जैसे हालात हो गए हैं। बालोतरा में वायु प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है। हालत यह है कि बालोतरा में सामान्य दिनों में भी दूर के पहाड़ दिखाई नहीं दे रहे हैं। सर्दी के मौसम में हवा खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो गई है।

शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है जो की गंभीर असर की श्रेणी में आता है वही बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

जयपुर में भी वायु प्रदूषण

सिर्फ बालोतरा ही नहीं बल्कि जयपुर में भी वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गई है। राजधानी के साथ जैसलमेर सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। लोगों को आंखों में जलन महसूस हो रही है इसके साथ ही साथ सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में दिसंबर 2023 में 2 करोड रुपए की लागत से AQI संयत्र लगाने की घोषणा हुई थी। मई 2025 में दो सदस्यों की टीम ने इसका निरीक्षण भी किया लेकिन 2 साल बाद भी संयंत्र स्थापित नहीं हो पाया।

राज्य में धूल और धुएं की अधिकता की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, आंखों में जलन गले में खराश और सर दर्द जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दुकान में रखे सामानों पर धूल जम जा रही है। बच्चे और बुजुर्गों पर प्रदूषण का खतरनाक असर हो रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur