Railways News : राजस्थान के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने वाली है। राज्य में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रेलवे लगातार प्रयत्न कर रहा है। जयपुर स्टेशन और गांधीनगर रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है।
राजस्थान के रेलवे स्टेशन के बदलेगी सूरत
रेलवे होली के आसपास इन दोनों स्टेशनों पर सेकंड एंट्री और पुनर विकसित सुविधाओं को जनता को समर्पित करने वाला है। इससे यात्रियों को न केवल भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी बल्कि स्टेशन पर पहुंचना भी आसान हो जाएगा।
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत 211 करोड रुपए की लागत से गांधीनगर रेलवे स्टेशन की सूरत बदल गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर का काम अब जल्द फिनिश होने वाला है। जैसे ही काम फिनिश हो जाएगा गांधीनगर रेलवे स्टेशन की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी और यहां कई तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलने लगेंगी।
जयपुर रेलवे स्टेशन की भी बदलेगी सूरत
जयपुर रेलवे स्टेशन की सूरत भी बदल रही है। होली तक यहां का काम भी पूरा कर लिया जाएगा और यहां भी यात्रियों को कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जयपुर स्टेशन की सूरत पूरी तरह से बदलने वाली है।
यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेगी इसके साथ यात्रियों के लिए खास व्यवस्थाएं की जाएगी। यहां बुजुर्ग यात्रियों के लिए खास तरह की व्यवस्थाएं की जाएगी।
