Jaipur traffic advisory for 26 January: बता दे कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान (constitution of india) लागू हुआ था और देश एक संप्रभु गणराज्य बना था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (republic day) मनाया जाता है। बता दे कि इस बार 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। कल प्रदेश कि राजधानी में विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते कई रूट पूर्णंतय बंद या फिर डाइवर्ट किये गए है।
टोंक रोड पर नारायण सिंह तिराहे से गांधी नगर मोड़ तक
पुलिस के अनुसार सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक SMS स्टेडियम और विधानसभा क्षेत्र के आसपास ट्रैफिक पर विशेष नियंत्रण रहेगा. टोंक रोड पर नारायण सिंह तिराहे से गांधी नगर मोड़ तक सामान्य वाहनों की आवाजाही को बंद या डायवर्ट किया जा सकता है. वीवीआईपी मूवमेंट (VVIP Moment) के दौरान इस मार्ग को पूरी तरह नियंत्रित रखा जाएगा, जिससे आम यात्रियों को ऑप्शनल रास्तों का सहारा लेना होगा.Jaipur traffic advisory
वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
इसी तरह अंबेडकर सर्किल क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने की संभावना है. 22 गोदाम सर्किल से अंबेडकर सर्किल की ओर आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार अन्य मार्गों पर भेजा जाएगा. वहीं स्टेचू सर्किल और जनपथ होते हुए विधानसभा और SMS स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्तों पर सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इन क्षेत्रों में केवल पासधारी और अधिकृत वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी.
प्रशासन ने विशेष पार्किंग व्यवस्था भी की
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि गणतंत्र दिवस समारोह में आने वाले दर्शकों और मेहमानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष पार्किंग व्यवस्था भी की है. आम जनता और परेड में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग अमरूदों का बाग में की जाएगी. Jaipur traffic advisory
इसके अलावा रामबाग सर्किल के पास स्थित सुबोध कॉलेज ग्राउंड को भी पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है, जबकि SMS इन्वेस्टमेंट ग्राउंड का उपयोग वीआईपी और विशेष श्रेणी के वाहनों के लिए किया जाएगा.Jaipur traffic advisory
प्रशासन ने यह भी सुझाव दिया है कि जाम से बचने के लिए नागरिक जयपुर मेट्रो का अधिक से अधिक उपयोग करें. ट्रैफिक नियमों का पालन और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करने से गणतंत्र दिवस का यह राज्य स्तरीय समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा.
