Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान के कई गांव से होकर गुजरेगा ये 342km लंबा एक्सप्रेसवे, जयपुर के इन 24 गांवों में जमीन खरीद बिक्री पर लगी रोक

राजस्थान के कई गांव से होकर गुजरेगा ये 342km लंबा एक्सप्रेसवे, जयपुर के इन 24 गांवों में जमीन खरीद बिक्री पर लगी रोक

Rajasthan News: राजस्थान में एक और नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य होने वाला है। जयपुर से होकर गुजरने वाले 342 किलोमीटर लंबे ब्यावर भरतपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अन्य जिलों में जमीन अधिग्रहण के बाद अब जयपुर में भी इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है ऐसे में जिले के 24 गांव में जमीन खरीद बिक्री पर रोक लगा दिया गया है।

जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने इस एक्सप्रेसवे से जुड़े 24 गांव के जमीन खरीद बिक्री पर रोक लगाई है। जिला कलेक्टर ने फागी और चाकसू एसडीएम और तहसीलदार को एक लेटर भी भेज दिया है। इन 24 गांव से लगभग 400 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

जल्द शुरू होने वाला है सर्वे का काम

जयपुर जिला कलेक्टर ने पत्र लिखकर बताया कि ब्यावर और भरतपुर तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जल्द सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। जब तक जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा नहीं होता तब तक जयपुर के 24 जिलों में जमीन खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है और इस नियम का कठोरता से पालन करना होगा। जो भी नियम को तोड़ेगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह नया एक्सप्रेस वे भरतपुर-ब्यावर एक्सप्रेस-वे अजमेर, जयपुर, टोंक, दौसा, सवाईमाधोपुर जिले से होते हुए गुजरेगा । यह एक्सप्रेस-वे ब्यावर के नेशनल हाईवे 58 से शुरू होकर, मसूदा, बांदनवाड़ा, भिनाय, नागोला, केकड़ी, फागी, माधोराजपुरा, टोडारायसिंह, निवाई, लालसोट, निर्झरना, गंगापुर सिटी होते हुए भरतपुर में नेशनल हाईवे 21 पर जाकर मिलेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur