Rajasthan Road news: राजस्थान के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। पचपदरा से पटाऊं तक 300 करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर लंबे हाईवे को फोरलेन में बदला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा इस परियोजना का सर्वे रिपोर्ट बना लिया गया है इसके साथ ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जून से शुरू होगा निर्माण कार्य
अधिकारियों की माने तो जून से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पचपदरा रिफाइनरी के शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। भारी वाहन कच्चे माल की दुलाई, कर्मचारी और तकनीकी विशेषज्ञों की आवाजाही के वजह से मौजूद सड़क अब ट्रैफिक की समस्या से जूझने लगा है।
NHAI के द्वारा इसे फोर लेन में बदलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस फोन में बदलने के बाद ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके साथ यह राष्ट्रीय स्तर पर सड़क नेटवर्क कहीं सभी बन जाएगा।
क्या होगा लाभ
- पचपदरा के आसपास अभी के समय ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल रही है लेकिन यह फोर लाइन बनेगी तो ट्रैफिक खत्म हो जाएगा।
- भारी गाड़ियों की आवाज आई पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित हो जाएगी इसके साथ ही साथ समय की भी बचत होगी। लॉजिस्टिक लागत घटेगी और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
- सड़क पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की नई साबित होगी।इस क्षेत्र का विकास होगा और रिफाइनरी को भी काफी फायदा होगा।
