Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Road News: रुपए खर्च कर राजस्थान के इस राजमार्ग को बनाया जाएगा चकाचक, सफर हो जाएगा आसान

Rajasthan Road News: रुपए खर्च कर राजस्थान के इस राजमार्ग को बनाया जाएगा चकाचक, सफर हो जाएगा आसान

Rajasthan Road News: राजस्थान के कई हाईवे एक्सप्रेस वे और सड़क को सरकार के द्वारा चकाचक बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को सफर करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। राज्य सरकार के द्वारा लगातार कई तरह के सड़क का निर्माण किया जा रहा है ताकि राज्य में यातायात सुगम हो सके।

बाड़मेर बलोतरा जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 25 को चकाचक बनाने का कार्य दिसंबर के अंत से शुरू हो सकता है। अधिकारियों की माने तो इसके लिए पहले ही आदेश जारी कर दिया गया अब इसका कार्य भी शुरू होने वाला है।

बाड़मेर बलोतरा जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 25 को चकाचक बनाया जाएगा। 70 करोड़ की लागत से 74 किलोमीटर का यह हाईवे शानदार बनाया जाएगा जिससे बाड़मेर और बलोतरा के लोगों को फायदा होगा।

साल 2014 में NHAI के द्वारा बाड़मेर जोधपुर नेशनल हाईवे 25 का निर्माण हुआ था। 200 किलोमीटर दूरी के इस मार्ग के बनकर तैयार होने से संभाग मुख्यालय जोधपुर सहित दोनों ही जिले के लोगों को काफी अच्छी सुविधा मिलेगी।

पिछले कई सालों से यह मार्ग कई जगह पर धंस गया था और क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानियां उठानी पड़ रहे थी।इस मार्ग पर काफी एक्सीडेंट भी हो रहा था।अब इस मार्ग को दोबारा चकाचक करने का फैसला लिया गया है।

इस योजना के प्रथम चरण में बाड़मेर के बीएससी चौराहे के बांगुरी फाटक 74 किलोमीटर दूरी का मार्ग चकाचक किया जाएगा।इस कार्य में 70 करोड रुपए खर्च होंगे। यह 7 किलोमीटर का मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है जिस पर डामर की नई लेयर चढ़ाई जाएगी। यह कार्य 2 साल में पूरा किया जाएगा।