Rajasthan unique Shiv Mandir : राजस्थान की अरावली पर्वतमाला में लगभग 3995 फीट की ऊंचाई पर परशुराम महादेव मंदिर स्थित है जिसे राजस्थान का अमरनाथ मंदिर कहा जाता है।
पाली और राजसमंद जिले की सीमा पर विराजमान यह प्राचीन गुफा में बसा मंदिर बेहद खूबसूरत है और हर साल बड़े पैमाने पर श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। 2026 महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां एक विशाल धार्मिक आयोजन किया जाएगा।
बेहद खूबसूरत है मंदिर
सादड़ी कस्बे से लगभग 14 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह मंदिर बेहद खूबसूरत है। यह प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान परशुराम ने तपस्या किया था।
भगवान परशुराम ने किया था यहां तपस्या
भगवान परशुराम के कठिन तपस्या के बाद भगवान शिव प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन दिए थे। यहां पर जलधाराएं खुद टपकती हैं और भगवान शिव की अभिषेक करती हैं।महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां बहुत बड़ा अभिषेक किया जाता है।
