Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / इस वैलेंटाइन डे राजस्थान के इन खूबसूरत जगह पर करें सैर, पार्टनर के साथ यादगार बनेगा दिन

इस वैलेंटाइन डे राजस्थान के इन खूबसूरत जगह पर करें सैर, पार्टनर के साथ यादगार बनेगा दिन

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : इस वैलेंटाइन डे राजस्थान के इन खूबसूरत जगह पर करें सैर, पार्टनर के साथ यादगार बनेगा दिन

Best tourist palace for Valentine Day: प्यार का महीना चल रहा है ऐसे में लोग कई जगह अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं। राजस्थान में कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं और वैलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं।

 

आप वैलेंटाइन डे के अवसर पर राजस्थान के खूबसूरत जगह पर जाकर अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत यादें बटोर सकते हैं। आज हम आपको कुछ खूबसूरत जगह के बारे में बताएंगे जहां आप वैलेंटाइन डे के अवसर पर जा सकते हैं।

 

उदयपुर: वैलेंटाइन डे के अवसर पर आप उदयपुर जा सकते हैं यह बेहद खूबसूरत और रोमांटिक जगह है। उदयपुर का सबसे बड़ा आकर्षण लेक पैलेस है। इस महल को देखकर लगता है मानो कई जहाज एक साथ पानी में तैर रहे हो।

 

इसका निर्माण महाराज जगत सिंह द्वितीय ने 1746 में ग्रीष्मकालीन विश्राम के लिए करवाया था। अब यह जगह पांच सितारा होटल में बदल चुका है।

 

जैसलमेर: जैसलमेर में भी आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। अभी ज्यादा सर्दी नहीं है ऐसे में जैसलमेर में बेहद अच्छा नजारा होता है।

जोधपुर: इस वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर के साथ जोधपुर जा सकते हैं यहां के ऊंचे ऊंचे किले आपको बेहद पसंद आएंगे और आपका दिन यादगार बन जाएगा।