Rajasthan Road News: राजस्थान में 9 एक्सप्रेस वे बनने वाले हैं जिनमें से तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे पश्चिमी राजस्थान में बनेंगे। इन परियोजनाओं से प्रदेश की औद्योगिक व्यापारिक और पर्यटन क्षेत्र में नई रफ्तार मिलेगी। फिलहाल तीनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
जयपुर से पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
जयपुर रिंग रोड से यह एक्सप्रेस वे अमृतसर जामनगर इकोनामिक कॉरिडोर को पचपदरा के पास जोड़ेगा। 350 किलोमीटर लंबाई इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद जयपुर अजमेर पाली और जोधपुर जिले को फायदा मिलेगा। इसके बनने में 11000 करोड रुपए का खर्च आने वाला है। इसके बनने के बाद जयपुर अजमेर पाली और जोधपुर में जमीन के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
जालौर से झालावाड़ के बीच बनेगा एक्सप्रेस
यह जालौर में अमृतसर जामनगर इकोनामिक कॉरिडोर से शुरू होकर झालावाड़ से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला है। इसकी लागत 16000 करोड रुपए से अधिक होने वाली है। मध्य प्रदेश की दूरी भी कम हो जाएगी। आपको बता देगा 402 किलोमीटर का होगा और इसके बनने के बाद कई दिनों का सफर आसान हो जाएगा।
सोलर हब को राजधानी से जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे
उत्तरी जयपुर रिंग रोड से शुरू होकर फलोदी कस्बा में NH 11 से यह एक्सप्रेस वे जुड़ेगा। यह टोटल 345 किलोमीटर का होगा। अभी सफर करने में 7 घंटे का समय लगता है लेकिन इसके बनने के बाद 3.5 घंटे में सफर तय हो जाएगा। इसके बनने से जयपुर कालवाड़ जोबनेर भाटीपुरा कुचामन डीडवाना नागौर आदि जिलों में जमीन के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
