Ajmer Scorpiyo Accident : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की अजमेर के बोराडा थाना क्षेत्र के अराई रोड पर गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जिसके बाद पुरे इलाके में मातम पसर गया।.Rajasthan news
वहीँ एसपी ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और कार की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पूरे मामले की हर एंगल से जांच जारी है.
स्कॉर्पियों में जींदा जले चार लोग
अधिक जानकारी के लिए बता दे की स्कॉर्पियो में चार लोग जिंंदा जल गए. मृतकों की पहचान कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी, मां और भांजी के रूप में हुई है.
सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. कार को जलाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.Rajasthan news
मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की सूचना पर बोराडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बोराड़ा के पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां पुसी देवी, पत्नी सुरज्ञान और पत्नी की भांजी की मौत हुई है. रामसिंंह चौधरी की मां पुसी देवी भी कासीर ग्राम पंचायत की सरपंच थींं. उनकी पत्नी सुरज्ञान कांग्रेस से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य रहीं.
पुलिस के अनुसार
अजमेर SP हर्षवर्धन अग्रवाला खुद मौके पर पहुंचे. उनके साथ एफएसएल, एमओबी टीम और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे.
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी अपनी माता की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल दिखाने के लिए जा रहे थे..Rajasthan news
इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आग तकनीकी खराबी से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.





