Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान रोडवेज में ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी, इन कर्मचारियों के लिए खुली प्रमोशन की राह

राजस्थान रोडवेज में ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी, इन कर्मचारियों के लिए खुली प्रमोशन की राह

Rajasthan Roadways Transfer Policy : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकार ने राजस्थान रोडवेज में ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। अब सभी स्थानांतरण तय नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के आधार पर होंगे। जानकारी के लिए बता दे की टारगेट से अधिक राजस्व लाने वाले और जिनके खिलाफ कोई रिमार्क नहीं है, ऐसे कंडक्टरों को स्थानांतरण में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही ड्राइवरों के लिए पदोन्नति का रास्ता भी खोला गया है।

इनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पॉलिसी में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई और ईमानदार कर्मियों को प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।पॉलिसी के अनुसार बिना टिकट यात्रियों को ले जाने, कार्यस्थल पर शराब या मादक पदार्थों के सेवन और स्टेपनी के दुरुपयोग जैसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले कंडक्टरों पर सख्त कार्रवाई होगी।Transfer Policy

बिना टिकट यात्रा कराने वाले होंगें सस्पेंड

अधिक जानकारी के लिए बता दे की तीन या उससे अधिक बार बिना टिकट यात्रा कराते पाए जाने वाले कंडक्टरों को निलंबित किया जाएगा। निलंबन के बाद ऐसे कंडक्टर को 5 साल तक उसी डिपो और 3 साल तक उसी जोन में दोबारा पोस्टिंग नहीं दी जाएगी।

इन्हें मिलेगी पदोन्नती

वहीँ एक अच्छी खबर ये भी है ​​​की जिन कंडक्टरों की सेवानिवृत्ति में 12 माह या उससे कम समय शेष है, उन्हें आवेदन पर गृह जिले या नजदीकी डिपो में स्थानांतरण दिया जाएगा। वहीँ ड्राइवरों को सहायक यातायात निरीक्षक (यांत्रिक) पद पर पदोन्नत का प्रस्ताव है। ऐसे में 54 वर्ष की उम्र और 27 साल की सेवा पूरी कर चुके ड्राइवर पदोन्नत हो सकेंगे।Transfer Policy

“ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी लाूग हो गई है। अब इसी के आधार पर स्थानांतरण होंगे। ड्राइवरों की पदोन्नति का प्रस्ताव बोर्ड से पास होकर सरकार को भेजा गया है।”
-पुरुषोत्तम शर्मा, एमडी, रोडवेज

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur