Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Viral VIdeo : राजस्थान में प्यार के दिखे दो रूप! घूंघट में मां रोती रही, दादा रहे समझाते, बेटी का नहीं पिघला कलेजा…

Viral VIdeo : राजस्थान में प्यार के दिखे दो रूप! घूंघट में मां रोती रही, दादा रहे समझाते, बेटी का नहीं पिघला कलेजा…

Rajsthan joudhpur viral video : राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोशल मिडिया पर भी एक तीखी बहस छिड़ गयी है। बता दे कि वीडियो जिसमें एक युवती अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने जाती दिख रही है। वीडियो में परिजन रोते हुए और पुलिस समझाते हुए नजर आते हैं, लेकिन युवती ने अपना फैसला बदला नहीं। वह परिवार को रोता बिलखता छोड़ अपने प्रेमी के साथ चली जाती है।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के लिए बता दे कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती कुछ दिन पहले घर से लापता हुई थी। परिजन ने ओसियां थाने में इस बाबत में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला। जब पुलिस परिवार के पास पहुँची तो युवती घर जाकर अपना सामान लेकर वापस पुलिस के साथ आई और स्पष्ट कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

फूट-फूट कर रोती रही माँ

बता दे कि वीडियो में दिख रहा है कि युवती की मां घूंघट में फूट-फूट कर रो रही है और दादा उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मोके पर भारी मात्रा में प्रशासन मौजूद था। परिवार के लोग युवती को समझाने की कई बार कोशिश करते हैं, पर वह अपने निर्णय पर अडिग रही और पुलिस के साथ प्रेमी के पास चली गयी।

सोशल मीडिया पर बहस तेज
घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। कुछ लोग युवती के फैसले का समर्थन कर रहे हैं और व्यक्तिगत आज़ादी का दावा कर रहे हैं, जबकि कई यूज़र्स माता-पिता की पीड़ा पर रोष जता रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DPl8TOriRGH/?igsh=MTBnbjBvNG1zeHY2Yw==