Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में दो नए पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी आफत, चूरू-जयपुर-बीकानेर समेत इन जिलों गोलों की तरह गिरेंगे ओले

राजस्थान में दो नए पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी आफत, चूरू-जयपुर-बीकानेर समेत इन जिलों गोलों की तरह गिरेंगे ओले

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान में दो नए पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी आफत, चूरू-जयपुर-बीकानेर समेत इन जिलों गोलों की तरह गिरेंगे ओले

Rajasthan Rain Alert : राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में एक बार फिर से जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में इस हफ्ते बारिश की संभावना है. वहीँ इस दौरान जयपुर, भिवाड़ी, बीकानेर, कोटा समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम दर्ज हुई. आज से एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और मावठ होने की प्रबल संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने 22 जनवरी को 6 जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना है.

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि 22 जनवरी को दोपहर बाद राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ( IMD Update ) के मुताबिक, 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

23 से 27 जनवरी तक राजस्थान का मौसम 
 

IMD के नए अपडेट के मुताबिक जोधपुर और बीकानेर संभाग के साथ-साथ शेखावाटी क्षेत्र में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

  • 23 जनवरी के दिन  बारिश का दायरा बढ़ेगा. बीकानेर और शेखावाटी के अलावा जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, ओलावृष्टि और मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है. 
  • 24 और 25 जनवरी को बारिश थमने के बाद राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 26 और 27 जनवरी को दूसरे विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में दोबारा हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं.