Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान पुलिस की अनोखी पहल, खाटू श्याम मेले में ‘सेल्फी’ खींचो और पाओ ‘इनाम’ की शुरुआत, जाने डीटेल्स

राजस्थान पुलिस की अनोखी पहल, खाटू श्याम मेले में ‘सेल्फी’ खींचो और पाओ ‘इनाम’ की शुरुआत, जाने डीटेल्स

राजस्थान पुलिस की अनोखी पहल, खाटू श्याम मेले में ‘सेल्फी’ खींचो और पाओ ‘इनाम’ की शुरुआत, जाने डीटेल्स

Khatu Shyam Ji Mela: सीकर जिले में फाल्गुन लक्खी मेला का आयोजन हो चुका है। जगह-जगह से श्रद्धालु पद यात्रा में शामिल हो रहे हैं और बाबा श्याम के दरबार में पहुंच रहे हैं। बाबा श्याम के दरबार में आए श्रद्धालुओं के सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इस बार राजस्थान पुलिस के द्वारा अनोखी पहल की शुरुआत भी की गई है।

राजस्थान पुलिस ने इस बार एक अनूठी पहल की है- ‘श्री खाटूश्यामजी मेला सेल्फी प्रतियोगिता’। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं को यह बताना है की वर्दी में तैनात वर्दी धारी उनके दोस्त और रक्षक हैं।

पुलिस महानिदेशक के निर्देश, ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ का उदाहरण

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के विजन को धरातल पर उतारते हुए सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने इस प्रतियोगिता का एक खाका तैयार किया है। एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि पुलिस केवल लाठी और सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि सेवा यातायात प्रबंधन महिला सहायता आदि के लिए भी है। उन्होंने कहा कि हम इस डिजिटल माध्यम से बताएंगे।

क्या है ‘सेल्फी प्रतियोगिता’, कैसे ले सकते हैं भाग?

अगर आपको खाटू श्याम मेले में पुलिस व्यवस्था अच्छी लगती है या कोई पुलिसकर्मी किसी बुजुर्ग बच्चों या दिव्यांग की मदद करते हुए दिखाई देता है तो आप उसे घटना को कमरे में कैद कर सकते हैं। सीकर पुलिस प्रशासन के द्वारा इसके लिए इनाम की घोषणा भी की गई है।प्राप्त प्रविष्टियों में से विशेषज्ञों की एक टीम 100 सर्वश्रेष्ठ सेल्फी का चयन करेगी।

पुरस्कार में क्या मिलेगा?

जो भी लोग इनाम जीते हैं उन्हें खाटू श्याम की आकर्षक तस्वीर विशेष प्रसाद और राजस्थान पुलिस के तरफ से प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

अगर विजेता सीकर जिले के बाहर का है तो फिर उसे डाक के माध्यम से उसका पुरस्कार मिलेगा। आप अगर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आप भी फोटो खींचकर भेज सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur