Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Roadways के मुख्यालय का वीडियो हुआ वायरल, कर्मचारियों के कारनामे देख सुन पड़ जायगा दिमाक

Rajasthan Roadways के मुख्यालय का वीडियो हुआ वायरल, कर्मचारियों के कारनामे देख सुन पड़ जायगा दिमाक

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Roadways के मुख्यालय का वीडियो हुआ वायरल, कर्मचारियों के कारनामे देख सुन पड़ जायगा दिमाक

Rajasthan Roadways Jaipur Viral Video: बता दे कि अक्सर देखा जाता है कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान भी कई ऐसी हरकत करते है। जो नागुजार होती है।  लेकिन आज के समय सोशल मिडिया का जमाना है तो किसी से भी कुछ छुपा हुआ नहीं रहता, एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो कि जयपुर स्थित राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।  बता दे कि इस वीडियो में  रोडवेज मुख्यालय के कुछ कर्मचारी ड्यूटी टाइम के दौरान ताशपत्ती खेलते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रोडवेज मुख्यालय के ड्राइवर रूम का है, जहां कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर बैठकर सरेआम ताश का लुत्फ़ उठा रहे है। 

नियमों कि उड़ी धज्जियां 

जानकारी के लिए बता दे कि इस वीडियो में कर्मचारी को ड्यूटी समय में ताश खेलते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा वीडियो में ड्राइवर  ताशपत्ती खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद रोडवेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

वायरल वीडियो को देख लोग हुए हैरान 

जानकारी के लिए बता दे कि ड्यूटी टाइम में इस तरह का कृत्य सामने आने से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या कार्यालय समय के दौरान कर्मचारियों पर किसी भी तरह कि कोई रोक टोक नहीं है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नियमों का मजाक उड़ाते है तो यात्रियों की सुविधाओं और रोडवेज की कार्यक्षमता पर इसका क्या असर पड़ रहा होगा.