Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / लोकतंत्र सेनानियों में खुशी की लहर, होली से पहले मनायेंगे दिवाली

,

लोकतंत्र सेनानियों में खुशी की लहर, होली से पहले मनायेंगे दिवाली

लोकतंत्र सेनानियों के खाते में मार्च में जमा होगी सम्मान निधि

जयपुर/ दांता रामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेघराज बम्ब ने बताया कि पांच साल से बंद लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि अब फिर से शुरू होगी। सम्मान निधि की राशि जीवन प्रमाण पत्र देने के बाद मार्च महीने में होली से पहले ही उनके खाते में जमा हो जायेगी। लोकतंत्र सेनानी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचंद्र शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेघराज बम्ब के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, मुख्यसचिव सुधांशु पन्त, वित्त विभाग के अधिकारी अरूण कुमार हटिजा तथा सामान्य प्रशासन ग्रुप 6 विभाग के अधिकारियों से भेंट करके लोकतंत्र सेनानियों की समस्या से अवगत कराया एवं सम्मान निधि के संबंध में जानकारी चाही तब उन्हें बताया गया कि वित्त विभाग से लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि देने हेतु एक साल के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। वित्त विभाग के अधिकारी अरुण कुमार हटिजा ने कहा कि वित्तीय स्वीकृति की पत्रावली कल तक सामान्य प्रशासन विभाग ग्रुप -6 विभाग में भिजवा देंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हमारे पास पत्रावली आते ही आदेश जारी करके पेंशन निदेशालय एवं जिला कलेक्टरों को भेज देंगे । जिला कलेक्टर के आदेश पर लोकतंत्र सेनानी कोष कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे और उसके बाद सम्मान निधि लोकतंत्र सेनानियों के बैंक खाते में जमा करा दी जायेगी। यह सारा काम मार्च में होली से पहले ही हो जायेगा। फिर कभी कोई सरकार लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि बंद नहीं कर सके, इसके लिए कानून बनाने के लिए भी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कानून का अध्ययन करके प्रारूप तैयार करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। इससे प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों में खुशी का माहौल है। ऐसा लगता है कि होली के पहले ही दिवाली आ गई है।लोकतंत्र सेनानी दीप चंद्र शर्मा ने कहा कि यह सब प्रांतीय अध्यक्ष मेघराज बम्ब के अथक प्रयास का परिणाम है। मेघराज बम्ब ने अरविंद गुप्ता एवं नवरतमल सिंघवी के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को 21 मार्च को आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह में भी आमंत्रित किया और उन्होंने कहा कि अवश्य आऊंगी। इसके लिए उन्हें जल्दी ही विधिवत् निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur