Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। फरवरी में सर्दी अचानक गयाब होती दिख रही है। फरवरी महीने के अंदर मई सा एहसास होने लग गया है। हालांकि कई जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है।
डबल डिजिट में पहुंचा तापमान
बता दे की दिन में धुप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी देखि जा रही है। जयपुर सहित कई शहरों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं, बुधवार को राज्य के 25 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर (डबल डिजिट) दर्ज हुआ।अब सर्दी का असर रात में कम होने लगा है। दिन में भी तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने और तेज धूप रहने से कुछ शहरों में हल्की गर्मी महसूस होने लगी।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में कल दिन में हल्की धुंध, बादल से धूप कमजोर रही। बुधवार को दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। दिन में कड़ाके की धुप देखने को मिलेगी जिससे फरवरी महीने के अंदर मई सा एहसास होने वाला है। वहीँ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
