Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम ने ली फिर करवट, कई जिलों में हल्की बारिश, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम ने ली फिर करवट, कई जिलों में हल्की बारिश, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दे की बीते दिन इस बदलाव से कई जिलों में बारिश हुई जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक अचानक तापमान बढ़ने और वातावरण में ह्यूमिडिटी (नमी) की मात्रा ज्यादा होने से स्थानीय स्तर पर बादल बन गए। इस कारण मौसम बदला। बता दे की पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्दी का दौर खत्म सा हो रहा था इसी बिच एक बार फिर से हुई हल्की बारिश से सर्दी लौटने का अनुमान जताया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

बता दे की पिछले 24 घंटे में बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर के एरिया में आसमान में मंगलवार दोपहर में हल्के बादल छाए। चूरू, श्रीगंगानगर के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

राजस्थान में तापमान

राजस्थान में मंगलवार को कई शहरों में हल्की गर्मी रही। 7 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। इसमें बाड़मेर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, चूरू, फतेहपुर और दौसा शामिल है। वहीँ मंगलवार बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज हुआ। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 15.1, झुंझुनूं में 14, जयपुर में 14.5 और अजमेर में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।Rajasthan Weather Update

आगे कैसा रहेगा मौसम

बता दे की राजधानी जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में दिनभर तेज धूप रही और देर शाम को भी सर्दी का असर कम रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है।Rajasthan Weather Update