Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Kal Ka Mousam :कड़ाके की ठंढ के लिए जारी हो गया अलर्ट…पढ़िए कल 18 अक्टूबर को यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की वेदर अपडेट

,

Kal Ka Mousam :कड़ाके की ठंढ के लिए जारी हो गया अलर्ट…पढ़िए कल 18 अक्टूबर को यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की वेदर अपडेट

Kal Ka Mousam 18 October 2025 : दिल्ली-एनसीआर लगभग पुरे उतर भरत में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह शाम कि ठंढ के बाद अब दोपहर में भी हल्की ठंढ का एहसास होने लग गया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि कल भी मौसम का यही रुख रहने वाला है। इसके अलावा यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में शाम के वक्त गुलाबी ठंड ने दस्तक देना शरू कर दिया है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों तक भयंकर ठंढ के आसार नहीं है। लेकिन कुछ हद तक ठंड धीरे धीरे रातों का ठंडा कर रही है।

उत्तर प्रदेश में हफ्तेभर का मौसम पूर्वानुमान
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि उत्तर प्रदेश में आगामी हफ्तेभर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 20 अक्टूबर तक किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि बीच-बीच में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं, पर बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में अभी भी मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीँ दीवाली तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है। तापमान में हल्की गिरावट से ठंढ बढ़ने का अनुमान है।

बिहार में दिवाली तक बादलों की आवाजाही
बिहार में फिलहाल आसमान साफ नजर आ रहा है, लेकिन दिवाली तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। फिर भी, कुछ जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में अच्छी धूप निकलने से पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय जैसे कई जिलों में गर्मी का अहसास हो रहा है।

हिमाचल और उत्तराखंड जारी हुआ बारिश का अलर्ट

हिमाचल और उत्तराखंड एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत दिए हैं। IMD ने हिमाचल प्रदेश में 24 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में बन रहे है बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, दिवाली तक अधिकतम तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि हरियाणा में मौसम अभी जायदा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। कल भी मौसम आज कि तरह रहने वाला है। जबकि दीवाली के बाद प्रदेश में ठंढ के आसार बढ़ने वाले है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur