Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। जिससे बारिश के आसार बन रहे है। वही मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। राजस्थान में शुक्रवार को मौसम ने फिर ठंडे और बदले हुए रंग दिखाए. सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे, जिससे सूरज की गर्मी कम महसूस हुई.
कल से राजस्थान में बदलेगा मौसम
IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक 15 फरवरी से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है, जो 18 फरवरी तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने इस अवधि में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर सहित राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ने की भविष्यवाणी की है.
15 फरवरी से ही बादल छाए रहेंगे और 16-17 फरवरी को बारिश की गतिविधियां सबसे अधिक सक्रिय हो सकती हैं. मेघगर्जन (गरज-चमक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि ओले गिरने की संभावना भी कम नहीं है, खासकर उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में.Rajasthan Rain Alert
राजस्थान में तापमान
IMD के नए अपडेट के मुताबिक असर तापमान पर भी साफ नजर आएगा. बारिश और बादलों के कारण दिन का अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में 2-4 डिग्री कम होगा. रात में ठंड बढ़ने की आशंका है, न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है.Rajasthan Rain Alert
भरतपुर, कोटा, बीकानेर समेत इन जिलों में बदलाव
सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा भी छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है. जयपुर के अलावा जोधपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर जैसे प्रमुख जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में प्रभाव कम रह सकता है, लेकिन कुल मिलाकर राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में मौसम सक्रिय रहेगा.Rajasthan Rain Alert
फसलों के लिए फायदा
यह मौसम परिवर्तन किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. फरवरी में हो रही हल्की बारिश गेहूं, सरसों, चना जैसी रबी फसलों को अच्छा लाभ पहुंचा सकती है, क्योंकि इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और फसलें बेहतर तरीके से पनपेंगी.
