Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Winter Update: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, तेजी से इन जिलों में गिरेगा तापमान, देखें ताजा रिपोर्ट

,

Rajasthan Winter Update: राजस्थान में आज से बदलेगा मौसम, तेजी से इन जिलों में गिरेगा तापमान, देखें ताजा रिपोर्ट

Rajasthan Winter Update: राजस्थान के कई जिलों में अब मौसम में बदलाव दिखने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में अब तेजी से तापमान गिरने वाला है। पिछले साल के मुकाबले इस बार शीतलहर का असर देरी से रहने की संभावना है. पिछले साल नवंबर महीने में ही कोल्ड वेव ( Cold Wave Alert) ने दस्तक की थी. पिछले कुछ सालों का मौसम देखें तो अक्सर ही नवंबर के दिनों में शीतलहर का दौर शुरू होता था. इस बार नवंबर में रात का पारा सामान्य से 8 डिग्री तक कम दर्ज किया गया.बता दे की नमी बढ़ने के कारण राज्य के कई जिलों में तापमान गिर चुका है। शेखावाटी में ठंड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है यहां तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

तेजी से गिरेगा राज्य का तापमान

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आने वाले तीन दिनों में राजस्थान में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य में ठिठुरन काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

शुष्क बना रहा राजस्थान का मौसम

रविवार को राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा। शुक्रवार को कई जिलों में भयंकर ठंड का प्रकोप रहा। आज शनिवार को भी राजस्थान में तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश या बादल की कोई संभावना नहीं है। तापमान में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा हालांकि शुष्क मौसम और गिरते तापमान के कारण सुबह शाम कोहरा और ज्यादा बढ़ सकता है। दिसंबर के महीने में राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

लूणकरणसर में 8.8 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 9.6 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 10.0 डिग्री सेल्सियस
करौली में 10.1 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 10.6 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 10.7 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 11.0 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 11.1 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 11.5 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 12.1 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 12.3 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 13.0 डिग्री सेल्सियस
जवाई डैम में 14.2 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 14.2 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 14.3 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 14.7 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 14.8 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 15.0 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 15.2 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 15.3 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 16.0 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़ में 16.2 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 16.4 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 16.6 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर शहर में 17.2 डिग्री सेल्सियस

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur