Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान में बढ़ाया ठंड, इन जिलों में गिरे ओले, इन जिलों में 2 दिन होगी झमाझम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान में बढ़ाया ठंड, इन जिलों में गिरे ओले, इन जिलों में 2 दिन होगी झमाझम बारिश

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान में बढ़ाया ठंड, इन जिलों में गिरे ओले, इन जिलों में 2 दिन होगी झमाझम बारिश

Weather Today in Rajasthan: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के वजह से लगातार बारिश हो रही है। बीते दिन अजमेर कोटपूतली बहरोड में हल्की बारिश हुई वहीं कोटा चित्तौड़गढ़ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बारिश और ओले गिरने की वजह से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफ ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

अगले 12 घंटे में इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश 

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राजस्थान के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 12 घंटे में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी वहीं कई जगह ओले गिरने का अलर्ट भी मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया है।

अलवर रहा सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के वजह से सबसे अधिक बारिश अलवर जिले में हुई है। अगले 24 घंटे तक अलवर जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर जिले का रहा है वही सबसे कम तापमान अलवर जिले का रहा है।

 इन जिलों में रेड अलर्ट जारी 

 कोटा बूंदी बहरोड झालावाड़ सहित कई जिलों में मौसम वैज्ञानिकों ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश होने वाली है जिससे एक बार फिर से परेशानियां बढ़ सकती है।

राज्य के मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

 अजमेर में 13.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.8 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री, जयपुर में 14.0 डिग्री, पिलानी में 11.5 डिग्री, सीकर में 12.2 डिग्री, कोटा में 15.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 14.6 डिग्री, बाड़मेर में 12.7 डिग्री, जैसलमेर में 11.6 डिग्री, जोधपुर में 14.3 डिग्री, माउंट आबू में 11.2 डिग्री, बीकानेर में 10.6 डिग्री, चूरू में 11.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.7 डिग्री, अंता बारां में 13.6 डूंगरपुर में 11.9, जालौर में 13.9 डिग्री, सिरोही में 10.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 11.9 डिग्री, करौली में 12.0 डिग्री, दौसा में 12.6 डिग्री और झुंझुनूं में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur