Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / जल्द शुरू होगा राजस्थान के इस सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का काम, जयपुर सीकर सहित इन जिलों को मिलेगा फायदा, पढ़े पूरी खबर

जल्द शुरू होगा राजस्थान के इस सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का काम, जयपुर सीकर सहित इन जिलों को मिलेगा फायदा, पढ़े पूरी खबर

Rajasthan New Expressway: राजस्थान में एक नए सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम जल्द शुरू होने वाला है। कोटपूतली और किशनगढ़ को जोड़ने वाले सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण होने से कई जिलों का सफर आसान हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे कोटपुतली किशनगढ़ जयपुर सीकर सहित राज्य के पांच जिलों से होकर गुजरेगा।

यह एक्सप्रेस वे 181 किलोमीटर लंबा होगा जिसे बनाने में 6906 करोड रुपए लगेंगे। अगले महीने इसका काम शुरू हो सकता है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से 5 घंटे की यात्रा मात्र 2 घंटे में पूरी हो जाएगी।

दिल्ली का सफर हो जाएगा आसान

इस सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण कर पूरा होने से जयपुर से दिल्ली का सफर काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ यह एक्सप्रेस वे खाटू श्याम जी, मकराना, नावा, कुचामन सिटी और किशनगढ़ जैसे मुख्य स्थान को भी जोड़ेगा। राजस्थान सरकार ने बजट में 9 एक्सप्रेस वे घोषित किए थे जिसमें यह एक एक्सप्रेसवे भी शामिल है।

इस एक्सप्रेसवे का डीपीआर तैयार कर लिया गया है और इसके निर्माण की तैयारी अब अंतिम चरण में है। एक्सप्रेसवे का काम इसी साल दिसंबर के महीने में शुरू होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से कोटपूतली से किशनगढ का सफर मात्र 3 घंटे में तय हो जाएगा।पहले यह सुपर 5 घंटे में तय होता था लेकिन अब समय की बचत होगी।

इन जिलों से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे
नया एक्सप्रेसवे प्रदेश के 5 जिलों से होकर निकलेगा। जिनमें कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन सिटी, सीकर, जयपुर और अजमेर जिला शामिल है। यह किशनगढ़, दूदू, नरैना, आकोदा, जैतपुरा, डयोढ़ी-कोड़ी, अणतपुरा, पचकोडिया, खंडेला, पलसाना, रींगस, खाटू श्यामजी, रेनवाल, कुचामनसिटी, नावां, मकराना होते हुए कोटपूतली तक पहुंचेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur