Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / पटाखा फैक्ट्री के अंदर चिखते रहे मजदूर, चंद मिनटों में कोयला बन गए 7 लोग, दहल गया पूरा राजस्थान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

पटाखा फैक्ट्री के अंदर चिखते रहे मजदूर, चंद मिनटों में कोयला बन गए 7 लोग, दहल गया पूरा राजस्थान

पटाखा फैक्ट्री के अंदर चिखते रहे मजदूर, चंद मिनटों में कोयला बन गए 7 लोग, दहल गया पूरा राजस्थान

Bhiwadi factory fire : भिवाड़ी के एक इंडस्ट्रियल एरिया के पटाखा फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई जिसमें 7 लोग जिंदा जल के मर गए। वही दो मजदूरों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत बचाव का कार्य जारी है।

खुशखेड़ा थाना क्षेत्र की फैक्ट्री में लगी आग

खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रहे पटाखा फैक्ट्री में सुबह 9:30 बजे के बाद एक चिंगारी उठने से भयंकर आग लग गई। सूचना मिलते ही बड़े अधिकारी वहां पर पहुंचे और 12 दमकल की गाड़ियां भी पहुंची। दमकल कर्मियों ने लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जब आग लगी तब फैक्ट्री में 11 मजदूर काम कर रहे थे। चंद मिनट में कई मजदूर की मौत हो गई और कई लोग भयंकर रूप से घायल है।

संभलने तक का नहीं मिला मौका

फैक्ट्री में जब अचानक आग लग गई तो देखते-देखते यह आग भीषण रूप से फैल गई।अंदर काम कर रहे हैं मजदूरों को संभालने का मौका भी नहीं मिला। सात मजदूर जिंदा जल गए वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल है और कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

जलकर कंकाल बन गए मजदूर

इस भयंकर आग में मजदूर इतनी बुरी तरह से चल गए कि उनका सिर्फ कंकाल बचा हुआ है। मास के कुछ लोथड़े इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। परिजनों की चीख सुनाई दे रही है। आग लगने से पूरा राजस्थान दहल गया है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur