Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / देर रात 2 बजे तक काम…राजस्थान में एक और BLO की मौत, परिजन बोले- SIR के दबाव में बिगड़ी तबीयत

देर रात 2 बजे तक काम…राजस्थान में एक और BLO की मौत, परिजन बोले- SIR के दबाव में बिगड़ी तबीयत

BLO death in Rajasthan dholpur: राजस्थान में इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राजस्थान में एक और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की मौत के बाद इलाके में शोक कि लहर दौड गई है। बता दे वहीँ परिवार का कहना है कि ये सब काम के दबाव के चलते हुआ है।

अचानक बिगड़ी तबियत

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि धौलपुर में अनुज गर्ग (42) की शनिवार (29 नवंबर) देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. परिजनों ने तत्काल अस्पताल भर्ती कराया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन बीएलओ की जान नहीं बच सकी.

जिला अस्पताल की मोर्चरी में है शव

जानकारी के लिए बता दे कि परिजन काम के दबाव को मौत का कारण बता रहे हैं. हालांकि मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी. वहीँ घटना की सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मृतक के घर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभी तक चुप्पी साध रखी है.

रात 2 बजे तक करता था काम

मृतक की बहन वंदना गर्ग ने बताया कि उनके भाई अनुज को धौलपुर शहर के गौशाला सेक्टर की भाग संख्या 158 की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. एसआईआर के काम के दबाव के कारण अनुज को अक्सर देर रात 2 बजे तक काम करना पड़ता था.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur