Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / अब खाटू श्याम का सफर होगा आसान, इस जिले से चलेगी सीधी बस, देखें समय सारणी

अब खाटू श्याम का सफर होगा आसान, इस जिले से चलेगी सीधी बस, देखें समय सारणी

Rajasthan News: खाटू श्याम जी का दर्शन करना अब आसान होने वाला है।सवाई माधोपुर डिपो से शुक्रवार को नई बस सेवा की शुरुआत होने वाली है। अब सवाई माधोपुर से खाटू श्याम का सफर बेहद आसान हो जाएगा। यह बस सवाई माधोपुर से खाटू श्याम तक का सफर आसान करेगी।

यह बस गंगापुरसिटी, करौली, चाकसू और जयपुर होते हुए खाटूश्यामजी पहुंचेगी। इस बस के चलने से सिर्फ धार्मिक यात्रियों को ही नहीं बल्कि आम यात्रियों को भी काफी आसानी होगी।

जानिए क्या होगा टाइमिंग

इस बस का टाइम टेबल भी सामने आ गया है। बस सवाई माधोपुर से रोजाना सुबह 10:00 बजे खुलेगी और 1:30 करौली पहुंचेगी।1:45 में यह जयपुर के लिए रवाना हो जाएगी।इसके बाद चाकसू होते हुए यह खाटू श्याम पहुंचेगी।

खाटूश्यामजी से यह बस सुबह 5:30 बजे लौटकर दोपहर 1:30 बजे करौली पहुंचेगी और फिर सवाई माधोपुर आएगी। बस का समय सारणी यात्रियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

धार्मिक यात्रियों को मिली बड़ी राहत

इस बस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है। इस बस के चलने से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा और इसके साथ ही साथ यात्रियों को समय से खाटू श्याम पहुंचने में मदद मिलेगी।