Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रदेश के 10 लाख लाभार्थियो को एक साथ मिलेगी सब्सिडी

प्रदेश के 10 लाख लाभार्थियो को एक साथ मिलेगी सब्सिडी

इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना: ‘लाभार्थी उत्सव’ सोमवार को

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे लाभार्थियों से संवाद

सीकर, प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए शुरु की गई इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर योजना का ‘लाभार्थी उत्सव’ सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रधानजी का जाव रानीसती रोड़ में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिलेभर से इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थी शामिल होंगे, जिनसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संवाद भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत योजना के प्रदेश भर के 10 लाख लाभार्थियों के खाते में बटन दबाकर एक साथ सब्सिडी का लाभ हस्तांतरित करेंगे। गौरतलब है कि योजना के तहत राज्य सरकार एलपीजी गैस के बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर के लिए 500 रुपए से अधिक लगने वाली राशि सीधे उनके खाते में बतौर सब्सिडी प्रदान कर रही है। यानी बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने वालों को गैस सिलेण्डर केवल 500 रुपए में मिल रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेश में महंगाई राहत कैंप्स में अब तक इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत 48 लाख से अधिक यानी तकरीबन 66 फीसदी उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने लाभार्थी उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में शनिवार को मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में हुई वीडियों कांफ्रेसिंग के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद सीईओ राकेश कुमार, डीएसओ कपिल उपाध्याय, सहायक निदेशक पूरण मल, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी सत्यनारायण चौहान आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur