Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / वीर तेजाजी महाराज की सवा 11 फीट ऊंची मूर्ति का हुआ अनावरण

वीर तेजाजी महाराज की सवा 11 फीट ऊंची मूर्ति का हुआ अनावरण

अंतरराष्ट्रीय कलाकार रामू मारवाड़ी,वीरू नागौरी ने दी प्रस्तुति

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] दांता खूड़ रोड स्टेट हाईवे 8 ए पर स्थित वीर तेजाजी धाम दांता के मोहित बगड़िया ने बताया की श्री वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण सीताराम दास जी महाराज बल्डा धाम लीचाना गोगोर, कुंभाराम बुरड़क तेजाजी धाम चितावा , राजस्थान जाट महासभा प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ,राधेराम गोदारा सेवानिवृत्त आर ए एस, आरएलपी सुप्रीमों नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, दांतारामगढ़ विधायक विरेंद्र सिंह,दिनेश ठेहट, जे पी धायल, राजेंद्र धीरजपुरा , राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र नेता महेश चौधरी, सरपंच चंदा धायल मधु कुमावत, राज कुमार परसवाल, रामनिवास चंदेलिया, गजानंद कुमावत, काना राम चंदेलिया, प्रकाश सेवदा, हनुमान झाझड़ा, एड.आनंद सिंह राड, एड.राजेश चेजारा, एवं दांतारामगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमा में उपस्थिति में किया गया।

मूर्ति अनावरण समारोह में मनजीत खाल्या व सी आर पूनिया, विकी चौधरी, राजेंद्र सिंह राठौड़, मनीषा जाखड़, मोनिका जाखड़ , कमलेश कुमावत आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी ,भजन गायक दौलत गर्वा तथा अंतरराष्ट्रीय कलाकार रामू मारवाड़ी व वीरू नागौरी द्वारा भी कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां दी गई । मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में दिनभर प्रसाद वितरण व भंडारा चलाता रहा।मंच संचालन मुकेश भींचर व प्रकाश भींचर ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur