Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 11 दिवसीय श्री 1008 मारूति पंचकुण्डात्मक यज्ञ का हुआ शुभारंभ

,

11 दिवसीय श्री 1008 मारूति पंचकुण्डात्मक यज्ञ का हुआ शुभारंभ

ग्राम सुरेरा के बस स्टैंड पर स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम में

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] निकटवर्ती ग्राम सुरेरा के बस स्टैंड पर स्थित श्री पंचमुखी बालाजी धाम में श्री 1008 मारूति पंचकुण्डात्मक यज्ञ का शुभांरभ आज शनिवार को हुआ। अनिल कुमार गंगवाल ने बताया कि शनिवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। सुरेरा के मुख्य बाजार में शिव मंदिर सुबह सात बजे डीजे के साथ कलश यात्रा रवाना हुई जो पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद आरती हुई। बालाजी के मंदिर में 11 दिवसीय श्री 1008 मारूति पंच कुण्डात्मक यज्ञ का शुभांरभ श्री श्री 108 सीतारामदास महाराज बल्डधाम के सानिध्य में हुआ। गणेश पूजा अर्चना साथ यज्ञ शुरू हुआ। 11 दिवसीय यज्ञ के दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 28 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा व तीसवां मेला भरेगा। इस मेले में आसपास के गांवो के लोग शामिल होते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur