लक्ष्मणगढ़ , [बाबूलाल सैनी ] स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार परामर्श केंद्र के तत्वावधान में ICICI बैंक एसोसिएट सोर्सिंग पार्टनर एनआईआईटी लिमिटेड द्वारा एक कैम्पस प्लेसमेंट सत्र का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत ने बताया कि इस कैम्पस प्लेसमेंट में महाविद्यालय के पुरातन एवं स्नातकोत्तर के नियमित 110 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। साक्षात्कार में सफल रहे 26 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा तथा लिखित परीक्षा में शामिल हुए। प्लेसमेंट सत्र में कैम्पस प्लेसमेंट अधिकारी मौहम्मद सद्दाम, सुश्री ज्योति, मयंक तथा प्राचार्य डॉ. एन. एस. नाथावत, सचिव आशकरण शर्मा, विज्ञान संकाय प्रभारी डॉ आनन्द शर्मा, रोजगार परामर्श केंद्र प्रभारी महेश कुमार अग्रवाल तथा सभी व्याख्याता उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कैम्पस प्लेसमेंट में 110 विधार्थी हुए शामिल
कैम्पस प्लेसमेंट में 110 विधार्थी हुए शामिल




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।