Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 125 लीटर अवधि पार रिफाइनड सोयाबीन तेल नष्ट करवाया, खाद्य वस्तुओं के 8 सैम्पल लिए

125 लीटर अवधि पार रिफाइनड सोयाबीन तेल नष्ट करवाया, खाद्य वस्तुओं के 8 सैम्पल लिए

चिकित्सा विभाग की टीम ने लक्ष्मणगढ़ शहर में की कार्रवाई

सीकर, चिकित्सा विभाग की ओर से त्यौहार पर आमजन को शुद्ध व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त शाहिन अली खान के निर्देशन में प्रदेश में चल रहे इस अभियान के तहत खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा व सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में शनिवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने लक्ष्मणगढ़ शहर में कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न ब्रांड के अवधि पार मिले 125 लीटर सोयाबीन रिफाइनड तेल को नष्ट करवाया गया।

एफएसओ मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा की टीम ने लक्ष्मणगढ़ शहर की 15 से अधिक खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलर मिली मिठाई में सैम्पल लिए गए और व्यापारियो को मिठाई में कलर नहीं मिलाने के लिए पाबंद करते हुए ऐसा करने वालो के खिलाफ फ़ूड सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी।

एफएसओ मदनलाल बाजिया ने बताया कि शनिवार को लक्ष्मणगढ़ शहर में महा लक्ष्मी डिपार्टमेंटल स्टोर पर विभिन्न ब्रांड का 125 लीटर अवधि पार रिफाइनड सोयाबीन तेल पाया गया, जिसे नष्ट करवाया गया। साथ ही मोती मिष्ठान भंडार के यहाँ से बेसन की बूंदी के लड्डू, राजेश कुमार बजाज के यहां से काजू टुकडी, मन मारवाड़ स्वीट होम के यहाँ से मैदा के पेटे, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार के यहां से जलेबी, संजेश कुमार बजाज के यहाँ से सरसों तेल, मंगल मसाला भंडार के यहां से लाल मिर्च पाउडर, चौधरी कोको मालटीन कुल्फी स्टाल के यहाँ से कुल्फी सहित आठ सैम्पल लिए गए। सभी सैम्पल को जांच के लिए खाद्य प्रयोशाला जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur