Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / ग्रामीण व शहरी ग्रामीण खेलों में अंतिम तिथि तक 167922 प्रतिभागियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

,

ग्रामीण व शहरी ग्रामीण खेलों में अंतिम तिथि तक 167922 प्रतिभागियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

सीकर, जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 23 जून से शुरू होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को जिले में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल में 33371 पुरूष,17949 महिलाओं सहित कुल 51321 तथा राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में 66808 पुरूष व 49791 महिलाओं ने कुल 116601 पंजीयन करवाये है।

उन्होंने बताया कि फतेहपुर ब्लॉक में पुरूष 9302, महिला 8713, धोद पुरूष 7486, महिला 4429, श्रीमाधोपुर पुरूष 6022, महिला 5086, अजीतगढ़ पुरूष 5899, महिला 4954, लक्ष्मणगढ़ पुरूष 6355, महिला 4072, नीमकाथाना पुरूष 5766, महिला 4537, खण्डेला पुरूष 5865, महिला 4364, पाटन पुरूष 5018, महिला 3939 , पिपराली पुरूष 4818, महिला 3332, नेछवा पुरूष 4196, महिला 3256, दांतारामगढ़ पुरूष 3284, महिला 1876, पलसाना ब्लॉक पुरूष 3054, महिला 1461 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।