Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / युवा जन कल्याण समिति की ओर से 16 वा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

युवा जन कल्याण समिति की ओर से 16 वा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

267 यूनिट रक्त दान का हुआ संग्रहण

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] युवा जन कल्याण समिति की ओर से 16 वा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाचरियावास में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह, प्रभु सिंह गोगावास, भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत ने की। इस रक्तदान शिविर में महर्षि परशुराम महाविद्यालय के स्वयंसेवकों व स्वंसेविकाओ ने भाग लिया। शिविर में युवा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शिविर में युवाओं ने रक्तदान में बढ़- चढ़‌कर हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि इस शिविर में अनेक भामाशाहों का सहयोग रहा जिनमें श्रवण लाल बुरड़क की तरफ से खाने की व्यवस्था, मनीष डुड्डी , नीतेश सोनी, बाय सरपंच मुकेश खांडल, ओम सिंह नरूका की तरफ से सहयोग किया। रक्त दान शिविर के दौरान 267 यूनिट रक्त दान किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा पूर्व जिला परिषद सदस्य की तरफ से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान समिति के कोषाध्यक्ष रवि पुजारी व उपाध्यक्ष सदीक मंसुरी द्वारा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ किशन महरडा, डा. सुनिल धायल, किशन मांडिया सहित मेडीकल स्टाफ मौजूद रहा। रक्त दान शिविर के दौरान महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, जन-कल्याण ब्लड बैंक सेंटर, बी. डी. मेमोरियल बल्ड बैंक जयपुर, राजधानी ब्लड बैंक जयपुर ने रक्त संग्रहण किया। इस दौरान रोटरी सामूदायिक क्लब कुली के सदस्यों सहित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं सहित गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur