लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] भारत की जनवादी नोजवान सभा का 18वां तहसील सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश डालमास ने बताया कि तहसील सम्मेलन में तहसील अध्यक्ष भरतवीर ढाका ने संगठन का झण्डा पहराकर तथा सम्मलेन मे शहीदों को दो मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन शेखावाटी विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने किया । छात्रसंघ अध्यक्ष ढाका ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नौजवानो के मुद्दो को लेकर नौजवानो के हितो के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है तहसील अध्यक्ष भरतवीर ढाका ने भी अपने विचार रखते हुए कहा की जनवादी नौजवान सभा को नौजवानो के लिए रोजगार की मांग को लेकर आन्दोलन करना जरूरी है तहसील सचिव ओम प्रकाश डालमास ने पिछले सम्मलेन से लेकर अबतक की नौजवान सभा की रिपोर्ट रखी व अपने विचार रखें किसान सभा के रणजीत डोटासरा ने अपने विचार रखे । सम्मेलन के अंत में 16 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष कदीर खान, तहसील सचिव विधाधर ढुकिया, उपाध्यक्ष, सुरेश नैण ,राकेश गिठाला सहसचिव नरेश जाखड ,दीनदयाल ढाका सदस्य , रामस्वरूप बगडिया ,भरतवीर ढाका , ओमप्रकाश डालमाल , जुनेद, राहुल नायक , महेंद्र नायक , धर्मेंद्र हडुडा आदी को बनाया गया ।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भारत की जनवादी नोजवान सभा का 18वाँ तहसील सम्मेलन आयोजित
भारत की जनवादी नोजवान सभा का 18वाँ तहसील सम्मेलन आयोजित




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।