Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लक्ष्मणगढ़ में आयोजित शिविर में 19 युवाओं का हुआ चयन

लक्ष्मणगढ़ में आयोजित शिविर में 19 युवाओं का हुआ चयन

भर्ती कैम्प का आयोजन

सीकर, भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य से एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैम्प का आयोजन गुरूवार को जोधराज रा.उ.मा. विधालय लक्ष्मणगढ में सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर अधिकारी के पद पर भर्ती चयन कार्यक्रम किया गया जिसमें 27 युवाओं ने भाग लिया जिनका शारीरिक मापदंड के बाद 19 युवाओं का चयन किया गया।

वरिष्ठ भर्ती अधिकारी बृजमोहन कर्णावत (बेसरा) ने बताया कि आगामी भर्ती कार्यक्रम 07 अक्टूबर को रा.उ.मा विद्यालय नेछवा, 8 अक्टूबर को महात्मा गांधी रा.उ.मा विद्यालय धोद, 10 अक्टूबर को रा.उ.मा विद्यालय पिपराली, 11 अक्टूबर को रा.उ.मा.विद्यालय दांतारामगढ, 12 को रा.उ.मा विद्यालय खंडेला, 13 को रा.उ.मा विद्यालय पलसाना, 14 को रा.उ.मा. विद्यालय श्रीमाधोपुर, 15 को रा.उ.मा विद्यालय अजीतगढ,17 को गजानन्द मोदी रा.उ.मा. विद्यालय नीमकाथाना, 18 को रा.उ.मा. विद्यालय पाटन में 10 दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान में 10 वीं पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लम्बाई 168 से.मी. एवं सुपरवाइजर 12 वी पास, आयु 21 से 37 वर्ष, लम्बाई 170 से.मी. होनी आवश्यक है जिसके साथ शारीरिक फिजिकल फिट होना चाहिए। बेरोजगार अभ्यर्थी इन तिथियों में अपनी 10 वीं, 12 वीं की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं | इसमें प्रशिक्षण लेकर चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जायेगा सुरक्षा जवान को मासिक वेतन 10,000 /- से 16,000/-रुपये व सुपरवाइजर को मासिक वेतन 14000 / – से 20000 / – रुपये पर भारत सरकार राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीयकृत बेंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस.बी. आई. बेंक, यस बेंक, जल महल, चित्तौड़गढ़ का किला, कुम्भलगढ का किला, दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, गुड़गाँव हीरो होंडा, कम्पनी मैं मानदेय दिया जाएगा |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur