Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अवैध खनन में लिप्त 21 वाहनों को जब्त कर वसूला 1.25 लाख रूपये का जुर्माना

अवैध खनन में लिप्त 21 वाहनों को जब्त कर वसूला 1.25 लाख रूपये का जुर्माना

जिला प्रशासन की अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी

सीकर, जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी के निर्देश पर अवैध खनन व निर्गमन पर खान, पुलिस, राजस्व एवं परिवहन विभाग की संयुक्त अभियान में अब तक अवैध खनिज निर्गमन के कुल 21 वाहन जब्त किये गए। संयुक्त अभियान की इन कार्यवाहियों में खान विभाग के अधिकारी खनिज अभियंता सतर्कता प्रशांत वेदवाल सहायक खनिज अभियंता सुभाष डांगी, खनिज कार्यदेशक रमेश व अरुण वर्मा शामिल रहें। खनिज अभियंता रामलाल सिंह ने बताया कि रविवार को भी रात्रि चेकिंग के दौरान एक डंपर गोकुलपुरा में बिना ईटीपी के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस थाना गोकुलपुरा की सुपुर्दगी में दिया गया तथा 1.25 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण पर संयुक्त अभियान 31 जनवरी तक जारी रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur