Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर व सभी वंचित तहसील व समस्त राजस्थान के 215 उम्मीदवारों ने भाग लिया, 115 उम्मीदवारों का हुआ चयन

सीकर व सभी वंचित तहसील व समस्त राजस्थान के 215 उम्मीदवारों ने भाग लिया, 115 उम्मीदवारों का हुआ चयन

11 अक्टूबर को तहसील सीकर व सीकर जिले की वंचित तहसील व समस्त राजस्थान के अभ्यर्थियों की होगी भर्ती परीक्षा

सीकर, जिला रोजगार कार्यालय एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के तहत भर्ती शिविर चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सिक्योरिटी स्किल काउंसिल इन्डिया लिमिटेड के द्वारा सुरक्षा सैनिक सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती प्रक्रिया कार्यक्रम जिला रोजगार कार्यालय रीको औद्योगिक क्षेत्र ‌सीकर में गुरूवार को तहसील सीकर व सभी वंचित तहसील के अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय रीकों औधोगिक क्षेत्र सीकर में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 215 उम्मीदवारो ने भाग लिया। भर्ती आधिकारी महिपाल सिंह एवं सहायक भर्ती अधिकारी सोनू शर्मा ने मापदंड के आधार पर 115 उम्मीदवारों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर 2024 बुधवार को तहसील सीकर एवं समस्त वंचित तहसील व समस्त राजस्थान के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur