Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लक्ष्मणगढ़ मे 23 बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया

लक्ष्मणगढ़ मे 23 बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया

11 व 12 अगस्त को पाटन मे चयन परीक्षा होगी

सीकर, भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वावधान मे सीकर जिले के ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान और सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 9 और 10 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणगढ़ में किया गया। जिसमे 23 बेरोजगार युवाओं का चयन किया।

सहायक भर्ती अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आगामी भर्ती कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन मे 11 और 12 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता में 13 और 14 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसाना में 16 और 17 अगस्त को, महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोद में 18 और 19 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में 24 और 25 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडेला में 26 और 27 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काछवा में 28 और 29 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीम का थाना मे 30 और 31 अगस्त को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री माधोपुर में 1 और 2 सितंबर को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री कल्याण सिंह मे 3 सितंबर को भर्ती केम्प का आयोजन किया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों जिनकी योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान मैं 10 वी पास ,आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेमी एवं सुपरवाईजर 12वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष , लंबाई 170 सेमी होने के साथ ही शरीरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी इन तिथियों में अपनी 10 वीं एवं 12 वीं की अंक तालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं । प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया सुरक्षा जवान को 12000 रूपये से 16000 रूपये मासिक वेतन सुपरवाईजर को 16000 रूपये से 20000 रूपये मासिक वेतन पर भारत सरकार राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस बी आई बैंक, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चाँद बावड़ी, आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुब मीनार,,गुड़गांव हीरो होंडा कंपनी में मानदेय दिया जाएगा । अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 8079029369 पर संपर्क कर सकते हैं ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur