Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / रक्तदान शिविर में 276 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर में 276 यूनिट रक्तदान

मंढा व राजलिया में भी रक्तदान शिविर आयोजित

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] श्री श्याम परिवार की ओर से 11वीं विशाल पदयात्रा खाटू धाम के लिए रविवार को रवाना होगी। जबकि उससे एक दिन पूर्व श्री श्याम परिवार की ओर से दांतारामगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 276 यूनिट रक्तदान हुआ। श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा ने बताया कि बाजार स्थित तिरुपति परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 197 लोगों ने रक्तदान किया। श्री श्याम महोत्सव के तहत ही आयोजित रक्तदान शिविरों में राजलिया में 48 और मंढा में 31 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर का शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी प्रियंका चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं शिविर में अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यजनो ने पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
कल रवाना होगी श्री श्याम पदयात्रा
श्री श्याम महोत्सव के तहत श्याम परिवार की ओर से 11वीं खाटू धाम पदयात्रा रविवार को कस्बे से रवाना होगी। पदयात्रा रविवार को सुबह 7:00 बजे बाईपास स्थित शिव मंदिर से रवाना होगी जो मुख्य बाजार एवं बस स्टैंड होकर दांता से होती हुई शाम को बाबा श्याम के दरबार में पहुंचेगी। उन्होंने बताया की पदयात्रा में जयपुर का जिया बैंड मुख्य आकर्षण रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur