Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 40 लाख की लागत से बन रहे चार कमरों के निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप

,

40 लाख की लागत से बन रहे चार कमरों के निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप

कोटड़ी धायलान की राजकीय विद्यालय में

ग्रामीणों ने विरोध कर रुकवाया कार्य

रींगस,[अरविन्द कुमार] कोटड़ी धायलान के आभावाला जोहड़े में ग्रामीण आधारभूत विकास कोष के तहत 40 लाख 70 हजार की लागत से बनाए जा रहे चार कमरों का निर्माण कार्यकारी एजेंसी के द्वारा एकदम घटिया स्तर का किया गया है, जिसका ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बुधवार को विरोध करते हुए निर्माण कार्य को बंद करवा दिया। उपसरपंच रुड़मल धायल व अशोक धायल ने बताया कि राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने के लिए खंडेला विधायक महादेव सिंह के द्वारा 4 कमरों का निर्माण स्वीकृत करवाया गया था जिसका शिलान्यास 23 दिसंबर 2019 को किया गया था। कमरों के निर्माण की निविदा कार्यकारी एजेंसी मैसर्स बाबूलाल के नाम से निकाली गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में ठेकेदार बाबूलाल निठारवाल के द्वारा कमरों की नींव भरने के बाद बारिश होने से नींव करीब 2 इंच नीचे बैठ गई लेकिन इसके बाद भी ठेकेदार के द्वारा नींव व बीम के बीच के 2 इंच के अंतराल को सीमेंट की पुताई करके छुपाने का प्रयास किया गया। वही पिल्लरों के निर्माण में भी घटिया सामग्री के प्रयोग के कारण पिल्लर हाथ लगाते ही गिर रहे हैं। निर्माण कार्य में डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। इन सभी कमियों को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया और घटिया निर्माण को तुड़वा कर फिर से निर्माण करवाने की मांग करने लगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी रींगस नगर पालिका क्षेत्र के सिटी बस स्टैंड पर बनाए गए सुलभ शौचालय के निर्माण में मैसर्स बाबूलाल के द्वारा घटिया निर्माण किए जाने पर लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।

  • कनिष्ठ अभियंता ने ठेकेदार की तरफदारी की, लोग हुए आक्रोशित
    ग्रामीणों के विरोध की सूचना पर मौके पर पहुंचे समसा के कनिष्ठ अभियंता भवानी सिंह शेखावत को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की सारी कमियां दिखाने के बाद भी कनिष्ठ अभियंता ने ठेकेदार की तरफदारी करते हुए निर्माण कार्य को उच्च क्वालिटी का बताया तो लोग आक्रोशित होते हुए कनिष्ठ अभियंता पर ठेकेदार से मिलीभगत होने का आरोप लगाया।
  • कार्यकारी एजेंसी के पास नहीं है संसाधन, फिर भी जारी किया टेंडर
    कमरों का निर्माण करने वाली कार्यकारी एजेंसी मैसर्स बाबूलाल के पास निर्माण सामग्री मिलाने के लिए मिक्सर मशीन, वाइब्रेटर, कुशल श्रमिक आदि का अभाव होने के बाद भी निर्माण कार्य का टेंडर जारी किया गया।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur