Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिले में मंगलवार तक महंगाई राहत कैम्पों में हुए 495603 परिवार लाभान्वित

जिले में मंगलवार तक महंगाई राहत कैम्पों में हुए 495603 परिवार लाभान्वित

सीकर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिले में मंगलवार तक आयोजित महंगाई राहत कैंपों में ग्रामीण व नगरीय कैंपों में 495603 परिवार लाभान्वित हुए है। उन्होंने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में कुल 2211342 गांरटी कार्ड वितरित किए है। जिला कलेक्टर डॉ. यादव ने बताया कि लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नर्पूणा फूड पैकेट योजना में 325274, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 395642, एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 395642, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 49953, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 373442,इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना में 142790, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 270509, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 167131, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना में 82063, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 8902 पंजीकरण करवाए गए। परिवार का कोई भी सदस्य इन 10 योजनाओं के लिए मंहगाई राहत एवं प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग कैंप में रजिस्ट्रेशन करवा सकता है

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur