सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि आगामी 19 अप्रेल को होने वाले लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए सीकर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से मंगलवार को 5 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी ने बताया कि मंगलवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्ससिस्ट) से अमराराम ने तीन नाम निर्देशन पत्र, भारतीय जनता पार्टी से सुमेधानन्द सरस्वती ने दो, अम्बेडकरवादी पार्टी ऑफ इंडिया से अशोक ने एक, उम्मीद पार्टी ऑफ इंडिया से धीरेन्द्र वर्मा ने एक, बहुजन समाज पार्टी से अमरचंद ने एक नामांकन पत्र दाखिल किए है। उन्होंने बताया कि सीकर लोकसभा क्षेत्र के लिए 27 मार्च तक नामांकन किये जा सकते हैं। 28 मार्च 2024 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी, वहीं 30 मार्च 2024 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा एवं 4 जून को मतगणना होगी।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मंगलवार को 5 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल किए
मंगलवार को 5 अभ्यर्थियों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल किए



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।