Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शहीद दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 564 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

शहीद दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में 564 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] शहीद-ए-आजम भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस (शहीद दिवस) के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दांता में ग्रुप गोवर्नमेंट ऑफ तेजा द्वारा आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 564 रक्तदाताओं ने रक्तदान का पुण्य लाभ कमाया। जानकारी देते हुए शिविर संयोजक प्रवीण बगड़िया ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांता में शहीद दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और शिविर के दौरान 564 रक्तदाताओं ने पुण्य लाभ कमाया। शिविर में जयपुर से सवाई मानसिंह अस्पताल ब्लड बैंक, शांति ब्लड बैंक जयपुर एवं एस के ब्लड बैंक सीकर की टीमों ने पहुंचकर रक्त संग्रहण किया। इसके साथ ही रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व हेलमेट देखकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दांता के डाक्टर्स, जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।