Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जिले में 57.07 प्रतिशत हुआ मतदान

जिले में 57.07 प्रतिशत हुआ मतदान

सबसे ज्यादा धोद व सबसे कम श्रीमाधोपुर में हुआ मतदान

लक्ष्मणगढ़ में हुआ 58.42 प्रतिशत मतदान

सीकर, लोकसभा आम चुनाव 2024 में जिले में संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्रों में 57.07 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र धोद में सबसे ज्यादा मतदान 62.50 प्रतिशत हुआ तथा सबसे कम मतदान प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर में 48.64 रहा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र चौंमू में 59.10 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र खण्डेला में 55.61 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सीकर में 61.50 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ़ में 60.84 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में 58.42 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना में 49.91 प्रतिशत मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur