अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया] शहर के समीपवर्ती ग्राम गढ़तकनेट में बुधवार को 66 वीं राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग का उद्घाटन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिदास महाराज के मुख्य आतिथ्य व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र पिलानियां की अध्यक्षता में उद्घाटन हुआ। संयोजक रमेश रुण्डला ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में 20 जिलों के 200 प्रतिभागी तथा छात्रा वर्ग में 18 जिलों के 180 प्रतिभागी भाग ले रहे है।विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सीकर लाल चन्द नेहलिया ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेले।प्रतिस्पर्धा की भावना से नही खेले।इस प्रतियोगिता में बीकानेर शिक्षा विभाग से चयनकर्ता -10,निर्णायक मंडल में 20 शारीरिक शिक्षक,11 प्रधानाचार्य व 73 सीकर शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्त कार्मिक प्रतियोगिता को सम्पन्न करवायेंगे।इस अवसर पर अजीतगढ़ एसीबीईओ भीमसिंह सामोता,गढ़तकनेट पीईईओ भवानी शंकर शर्मा ने भी प्रतियोगिता में प्रतियोगियों क्रीड़ा से जुड़ी सावधानियों के बारे में प्रकाश डाला।स्थानीय प्रतियोगिता प्रबंधन में प्रभुदयाल खर्रा, महेन्द्र कुमार मंगावा, गोकुल जांगिड़, युगल किशोर जाखड़ उपस्थित थे।स्थानीय शारीरिक शिक्षक बीरबल रुंडला व बाबूलाल रुंडला ने मैदान की व्यवस्था को संभाला।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 66 वीं राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
66 वीं राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।