Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दांतारामगढ तहसील के युवाओं की भर्ती में 67 युवाओं का हुआ चयन

दांतारामगढ तहसील के युवाओं की भर्ती में 67 युवाओं का हुआ चयन

14 दिसम्बर को तहसील अजीतगढ, श्रीमाधोपुर की भर्ती होगी

सीकर, जिला रोजगार कार्यालय, सीकर व भारतीय सुरक्षा परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा कार्यक्रम में 12 से 19 दिसम्बर 2022 को आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट शिविर रीको औद्योगिक क्षेत्र, सीकर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों की भर्ती की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए 8619863856 पर भी कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक तहसील दांतारामगढ की भर्ती में 146 युवाओं ने भाग लिया जिसमें से शारीरिक परीक्षण के बाद 67 युवाओं का चयन किया गया।भर्ती अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि 14 दिसम्बर को तहसील श्रीमाधोपुर व अजीतगढ की भर्ती होगी।
इच्छुक बेरोजगार अभ्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ नियत तिथि को उपस्थित होकर भर्ती में भाग ले सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur