Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दांतारामगढ़ में खेल मैदान के लिए 7 बीघा भूमि आवंटित

दांतारामगढ़ में खेल मैदान के लिए 7 बीघा भूमि आवंटित

1 वर्ष में विकसित होगा खेल मैदान

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] दांतारामगढ़ उपखंड मुख्यालय पर खेल मैदान के लिए जिला कलेक्टर ने सात बीघा भूमि आवंटित की हैं। इस भूमि पर ग्राम पंचायत एक वर्ष में खेल मैदान एवं उद्यान विकसित करेगी। सरपंच प्रतिनिधि रतन लाल यादव बताया कि बॉडी कोठी के पास जिला कलेक्टर ने खेल मैदान के लिए 7 बीघा भूमि का आवंटन किया हैं। इस भूमि पर एक वर्ष के भीतर ग्राम पंचायत की ओर से खेल मैदान एवं उद्यान विकसित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास खेल मैदान था जिसमें राज्य सरकार की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण करवाया जा रहा हैं। इसके बाद ग्राम पंचायत के प्रयासों से जिला कलेक्टर ने बॉडी कोठी के पास 7 बीघा भूमि का आवंटन किया हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur