Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर जिले में 73.03 प्रतिशत हुआ मतदान

सीकर जिले में 73.03 प्रतिशत हुआ मतदान

सीकर, विधानसभा चुनाव 2023 में जिले में आठों विधानसभा क्षेत्रों में 73.03 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में सबसे ज्यादा मतदान 76.47 प्रतिशत हुआ तथा सबसे कम मतदान प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर में 69.58 रहा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में 70.64 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र खण्डेला में 75.76 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सीकर में 72.73 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ़ में 75.33 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र धोद में 71.94 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना में 71.85 प्रतिशत मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur